जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बक्शा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।












Leave a Reply