जौनपुर में चीनी कारोबारियों के स्टॉक का अभियान चलाकर निरीक्षण

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 22 अगस्त 2026 को जनपद में चीनी व्यापारियों एवं डीलरों के गोदामों में स्टॉक का अभियान चलाकर निरीक्षण किया।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी ने संयुक्त रूप से तहसील सदर क्षेत्र में निरीक्षण किया। वहीं शाहगंज तहसील में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक शाहगंज तथा तहसील मड़ियाहूं में विपणन निरीक्षक एवं पूर्ति निरीक्षक रामपुर द्वारा विभिन्न डीलरों के स्टॉक की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान अशोक अग्रवाल एंड सन्स, रसूलाबाद में 800 कुंतल, श्री श्याम स्टोर, गल्ला मंडी में 650 कुंतल, बाबू राम दिनेश कुमार, जौनपुर में 500 कुंतल, लक्ष्मी ट्रेडर्स, कलेक्टरगंज शाहगंज में 150 कुंतल, देवेन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र सिंह, कलेक्टरगंज शाहगंज में 243 कुंतल तथा मनीष ट्रेडर्स, मेन रोड नगर पंचायत रामपुर में 600 कुंतल चीनी का स्टॉक पाया गया।

अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण किए गए सभी डीलरों के गोदामों में चीनी का स्टॉक भारत सरकार द्वारा निर्धारित 4000 कुंतल की स्टॉक सीमा से कम पाया गया।

सभी व्यापारियों एवं डीलरों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर चीनी के स्टॉक का पंजीकरण कराते हुए प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की सूचना नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चीनी का स्टॉक 30 दिन से अधिक अवधि तक भंडारित न करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यापारी या डीलर द्वारा निर्धारित स्टॉक सीमा का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *