जौनपुर / कुटीर (चक्के)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अभयजीत दुबे जी की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कुटीर (चक्के) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित अभयजीत दुबे जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक संस्मरण साझा किए और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्नातक एवं परास्नातक स्तर की मेधावी छात्राओं तथा प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुरली पाल जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं माननीय प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ—काशी प्रांत ने की। वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री श्यामनारायण पांडेय जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक श्री डॉ. अजयेंद्र कुमार दुबे उर्फ़ बब्बू जी सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्माननीय जनता-जनार्दन, विद्यालय परिवार के आदरणीय शिक्षकगण, पत्रकार बंधु, कर्मचारी एवं प्रिय विद्यार्थी बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अभयजीत दुबे जी के राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।













Leave a Reply