रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, जौनपुर में 5 मिठाइयों के नमूने लिए गए

Share

जौनपुर। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय ने बताया कि अभियान के तहत 24 अगस्त 2026 को विभिन्न प्रतिष्ठानों से दुग्ध उत्पादों से निर्मित मिठाइयों के कुल 5 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

कार्रवाई के दौरान शाहगंज रोड, कुत्तूपुर स्थित कनक स्वीट्स से छेना मिठाई का एक नमूना तथा आकाश मिष्ठान भंडार से बर्फी का एक नमूना लिया गया। वहीं कुत्तूपुर तिराहा स्थित मौर्या स्वीट हाउस से छेना मिठाई और मिल्क केक के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा भलुवाही, बदलापुर स्थित संतोष स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से बर्फी का एक नमूना लिया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व एवं निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यह प्रवर्तन कार्रवाई की।

विभाग ने बताया कि संग्रहित नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित विनियमावली, 2011 के तहत नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *