जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में गोवंश संरक्षण, गौशालाओं की व्यवस्थाओं सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में 100 से कम गोवंश वाली गौशालाओं को समीपवर्ती बड़ी गौशालाओं/गोवंश संरक्षण केंद्रों से संबद्ध करने तथा खाली गौशाला स्थलों के समुचित उपयोग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 उन्होंने सभी गौशालाओं में विद्युत कनेक्शन के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौशालाओं में अधिक उम्र एवं कमजोर गोवंश के लिए अलग व्यवस्थाए छोटे पशुओं के लिए अलग चारा पात्र तथा गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने गौशालाओं में वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने, एनजीओ/एफपीओ के माध्यम से संचालित गौशालाओं की नियमित निगरानी करने तथा गौशाला स्थलों के बाहर बोर्ड लगाकर उसमें संरक्षित गोवंश की संख्या अंकित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंश की मृत्यु के उपरांत उनका नियमानुसार समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लंपी वायरस से बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। साथ ही गौशालाओं में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होए इसके लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण एवं गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर गौशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लें तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, पीडी के0के0 पाण्डेय, प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *