लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

Share

जौनपुर। लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, विधि महाविद्यालय पीलीकोठी तथा जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनियमितता नहीं होनी चाहिए और शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराया जाए।

इस अवसर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, संबंधित अधिकारीगण एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *