जौनपुर। बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए थाना लाइन बाजार के एसएचओ के.के. सिंह का हालचाल जानने सोमवार को डीआईजी वैभव कृष्ण जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायल पुलिस अधिकारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवि यादव की तलाश में चल रही पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एसएचओ के.के. सिंह घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से बातचीत की और कहा कि घायल पुलिसकर्मी के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पुलिस टीम के साहस और कार्रवाई की सराहना भी की।
इस दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी जिला अस्पताल में मौजूद रहे। घटना को लेकर जिले में लगातार चर्चा बनी हुई है।












Leave a Reply