कानपुर नगर। वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर शकुंतला देवी राज्य शिक्षा सेवा संस्थान (रजिस्टर्ड) द्वारा उनकी स्मृति में सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन मां बारादेवी टेंट हाउस के सामने किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री माननीय श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी रहीं। उनके आगमन पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रजापति, संस्थापिका आदरणीय श्रीमती शकुंतला देवी जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरती द्विवेदी, जी श्रीमती संध्या चक्रवर्ती, जी श्री अरविंद कुशवाहा जी एवं श्रीमती रुचि मिश्रा जी ने स्मृति चिन्ह के रूप में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का चित्र एवं अंगवस्त्र (पटका) भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ. दिवाकर प्रजापति ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का साहस, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायक आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन बेटियों के लिए साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है तथा ऐसे कार्यक्रमों से बेटियों में आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान स्थापित करने का जज़्बा विकसित होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन आदरणीय रुचि मिश्रा जी ने किया वह डॉ आरती द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हर बेटी को झांसी की रानी बनना होगा बेटियों को अपने अच्छे चरित्र व सत्यता व अच्छे व्यक्तित्व व संस्कार के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़े माननीय मंत्री जी ने जनसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे शकुंतला देवी राज् शिक्षा सेवा संस्थान की सराहना करते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया तथा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित पूनम शुक्ला, अर्चना सिंह, सौरभ सिंह, काजल अवस्थी, रानी, हरि ओम बाजपेयी, ऋषि शुक्ला, सुभाष, मान्यता चक्रवर्ती, नितिन, स्वेता इत्यादि।












Leave a Reply