स्वर्ण जयंती वर्ष में 50वें शक्ति पूजन पर्व को विशेष रूप देने पर हुआ मंथन

Share

जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक परिवार गीतांजलि, जौनपुर की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाले 50वें शक्ति पूजन पर्व की तैयारियों को लेकर बाबा श्री जागेश्वर नाथ मंदिर स्थित गीतांजलि पूजा मंडप में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता संस्था के सदस्य संतोष कुमार अग्रहरी ने की।

बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान पूजन मंडप, शोभायात्रा, विद्युत सजावट सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। संस्था द्वारा इस वर्ष 50वें शक्ति पर्व को विशेष और भव्य स्वरूप प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है, जिस पर सभी सदस्यों ने विस्तार से मंथन किया।

इसी क्रम में परिवार के कोषाध्यक्ष पवन सोनी ने संस्था का आय-व्यय प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान गीतांजलि परिवार से तीन नए सदस्यों का भी जुड़ाव हुआ। इनमें श्री सनी शर्मा एडवोकेट, हनुमान घाट, श्री धीरेंद्र सिंह चौहान, सिद्धिकपुर तथा श्री अभिषेक सेठ गोल्डी, सब्जी बाजार शामिल रहे। परिवार के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर करतल ध्वनि के साथ तीनों नवीन सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं नवीन सदस्यों का स्वागत किया। वहीं मार्गदर्शक मंडल सदस्य चंद्र प्रताप सोनी एवं शशि श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, गौतम सोनी एवं राम प्रताप सोनी ने आगामी नवरात्र महोत्सव को लेकर अपने विचार एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सुरेश चंद गुप्ता, रमेश चंद पांडे, प्रमोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शाह, धर्मसेन सिंह, अमन सहगल, अशोक मौर्य, अमित सोनी, दिवेश साहू, संदीप सोनी, अमित सैनी, रूपनारायण माली (कार्यक्रम संयोजक), धनंजय पाठक, रमन सेठ, कदम साहू, उत्कर्ष शाह, संतोष साहू, विनय सोनी, प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन परिवार के महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने किया। अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. प्रेम दर्शन विश्वकर्मा की माता जी के निधन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *