जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चन्दवक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में चन्दवक पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित 06 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार वारंटियों में परिवाद संख्या 575/26, धारा 498ए, 323 एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित विष्णु निषाद, निवासी चन्दवक घाट थाना चन्दवक तथा परिवाद संख्या 781/26, धारा 323, 506 एवं 427 भादवि से संबंधित लोरिक पुत्र कंगल, निवासी चन्दवक शामिल हैं।
इसके अलावा एनबीडब्ल्यू मुकदमा संख्या 7005/09, धारा 279/304ए भादवि से संबंधित कमला प्रसाद पुत्र रामधारी मल्लाह, निवासी चन्दवक घाट को भी गिरफ्तार किया गया।
वहीं धारा 323, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित वारंटी फुरसत पुत्र मगरु, रामजीत पुत्र फुरसत एवं बादामी पत्नी रामजीत, निवासीगण खलिया खास थाना चन्दवक, जौनपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
थाना चन्दवक पुलिस ने सभी छह वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया।












Leave a Reply