बरसठी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: किशोरी के साथ अभद्रता करने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

Share

जौनपुर। थाना बरसठी पुलिस ने किशोरी के साथ अभद्रता एवं अश्लीलता करने के आरोप में एक युवक को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया।

पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 359/2026 के तहत धारा 296 भादवि एवं 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त शौकत अली पुत्र स्वर्गीय वाजिद अली, निवासी ग्राम घनापुर, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर बरसठी बाजार से हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
शौकत अली पुत्र स्वर्गीय वाजिद अली, निवासी ग्राम घनापुर, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 359/2026, धारा 296 भादवि एवं 67 आईटी एक्ट, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *