धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में हुई कार्रवाई
जौनपुर। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मछलीशहर पुलिस ने बुधवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मछलीशहर में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी मय हमराह ने 16 सितंबर 2026 को खाखोपुर बाजार से अब्दुर कादिर उर्फ सैफ पुत्र मो. एकलाख उर्फ बाबू, निवासी सेखाना (अलवियाना), थाना मछलीशहर, जौनपुर, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना मछलीशहर में दर्ज मु0अ0सं0 302/26, धारा 87 बीएनएस तथा धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से संबंधित मामले में वांछित था। नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबल श्यामू चौहान तथा महिला कांस्टेबल अनिता यादव शामिल रहीं।












Leave a Reply