जौनपुर। आगामी 21 अक्टूबर से बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रस्तावित नव दिवसीय राम कथा को लेकर उत्सव होटल में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राम कथा के शुभारंभ से पूर्व निकलने वाली कलश एवं शोभायात्रा को भव्य बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि विजयदशमी के दिन निकाली जाने वाली कलश एवं शोभायात्रा का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
राम कथा के आयोजक भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि राम कथा का आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और सुंदर एवं संस्कारपूर्ण वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से किया जा रहा है।
समन्वय बैठक की अध्यक्षता काशी प्रांत के कार्यवाह मुरली पाल ने की, जबकि संचालन विभाग प्रमुख (सेवा भारती) एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह ने किया।
इस अवसर पर अंगराज सिंह, डॉ. कैलाश नाथ सिंह, डॉ. अनिल गुप्त, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, प्रेमचंद शुक्ला, राजीव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Leave a Reply