पावर टिलर बना खेती का सहारा, 50 प्रतिशत अनुदान से किसान को मिली बड़ी राहत

Share

जौनपुर। महराजगंज विकासखंड के ग्राम करचुली, पोस्ट कांदीकला निवासी किसान शिव कुमार मौर्य के लिए पावर टिलर खेती को आसान और कम लागत वाला बनाने में मददगार साबित हो रहा है। उद्यान विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत उन्हें पावर टिलर पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिला, जिससे आधुनिक कृषि यंत्र खरीदना उनके लिए आसान हुआ।

शिव कुमार मौर्य ने बताया कि पावर टिलर के इस्तेमाल से खेत की जुताई सहित अन्य कृषि कार्य पहले की अपेक्षा कम समय और कम श्रम में पूरे हो रहे हैं। इससे खेती की लागत में भी कमी आई है। विशेष रूप से मूली, टमाटर, गाजर सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों की खेती में पावर टिलर काफी उपयोगी साबित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार और उद्यान विभाग की ओर से किसानों को कृषि एवं उद्यान क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुदान एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पावर टिलर पर मिले 50 प्रतिशत अनुदान से उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने में मदद मिली है।

किसान शिव कुमार मौर्य ने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार अनुदान का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करें। इससे खेती को अधिक सुविधाजनक और कम लागत वाला बनाया जा सकता है।

उन्होंने सरकार एवं उद्यान विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं किसानों को आधुनिक कृषि संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने जनपद के किसान भाइयों से अपील की कि बेहतर बागवानी और आधुनिक कृषि तकनीक के लिए अपने नजदीकी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें तथा शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *