खुटहन पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

Share

जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ख्वाजापुर (मनियर), थाना खुटहन निवासी वकील पुत्र भोल, समीम पुत्र भोल और सकील पुत्र भोले के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध न्यायालय जौनपुर में मुकदमा संख्या 847/22, धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता (भादवि) के तहत वारंट जारी था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक रामजनम प्रसाद, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव तथा आरक्षी नीरज पासवान शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *