
जौनपुर: जौनपुर जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू सोमनाथ सिंह नहीं रहे। मडियाहू तहसील के बासुपुर गांव के निवासी सोमनाथ सिंह विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद जौनपुर कलेक्ट्रेट में वकालत करना प्रारंभ किया। वह कुछ ही दिन में राजस्व मामलों के साथ ही चकबंदी संबंधी मुकदमों के प्रकरण में विशेषज्ञ बन गए और इसके बाद राज कॉलोनी में अपना आवास भी बनाया। थोड़े दिन बाद आप राजनीति में रुचि लेने लगे और भारतीय लोक दल के मुखिया चौधरी अजीत सिंह से जुड़ गए। जौनपुर में अजीत सिंह गुट के एमपी अर्जुन सिंह यादव वकील साहब का बहुत आदर करते थे। संबंधों की अंतरंगता के कारण ही चाची (अर्थात वकील चाचा की धर्मपत्नी) के देहावसान के बाद चौधरी अजीत सिंह राज कॉलोनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के स्वयं लिए आए थे।
उनके सद्व्यवहार के कारण उनसे जो ही मिलता आत्मीय बन जाता। समय के साथ उम्र भी ढलती रही और लगभग 85 वर्ष की अवस्था के पड़ाव पर पहुंचते- पहुंचते आप स्वर्गवासी हो गए। बाबू सोमनाथ सिंह अपने पीछे भरा पूरा और समृद्ध परिवार छोड़ गए हैं। आपके आत्मज शशिकांत एवं डॉक्टर तेज दोनों रत्न हैं।
तीसरी आंख परिवार आपको श्रद्धांजलि देते हुए परम पद के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
श्याम नारायण। 💐