प्रो०ज्योत्सना के निधन पर शोक गोष्ठी

Share

तीसरी आंख कार्यालय पर एक शोक गोष्ठी आयोजित की गई।

जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर की भौतिक विज्ञान की आचार्या डॉक्टर ज्योत्सना श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। शोक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संपादक श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि डा ज्योत्सना श्रीवास्तव सन 90 के दशक से ही महाविद्यालय में शिक्षिका थी। तत्समय चल रहे पर्यावरण पीजी डिप्लोमा की प्रोफेसर थी। आगे चलकर भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद पर स्थाई नियुक्ति हो गई।

आप एक कुशल शिक्षिका के साथ ही अपने विनम्र व्यवहार के लिए जानी जाती थी। आपके आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिवार के साथ उन्हें जानने वालों में शोक की लहर व्याप्त है।
गोष्ठी में लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि वह परमपिता परमात्मा ज्योत्सना श्रीवास्तव को परम पद प्रदान करें और उनके परिवार जनों को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति देने की कृपा करें।

इस शोक गोष्ठी में सर्वश्री राकेश श्रीवास्तव “साधू” , पंकज श्रीवास्तव, सुधाकर शुक्ला , दीपक मिश्रा , रविन्द्र मिश्रा,संजय श्रीवास्तव एडवोकेट , कैलाश नाथ मिश्रा , एवं रवि कांत सहित लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *