ईरान संकट के मद्देनज़र जनपद में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित, हेल्पलाइन नंबर 9454417117 जारी

Share

ईरान में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

जौनपुर। जनपद जौनपुर के जो नागरिक किसी भी देश में फंसे हुए हैं या जिन पर संभावित खतरे की आशंका है, उनके परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 9454417117 तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। उक्त नम्बर पर संपर्क कर परिजन अपने संबंधित व्यक्ति की जानकारी, लोकेशन और अन्य आवश्यक विवरण साझा कर सकते हैं, ताकि शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे तथा आवश्यकतानुसार विदेश मंत्रालय व संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर केवल आधिकारिक नंबरों पर ही संपर्क करें। प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *