उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

Share

शासन के निर्देश के क्रम में उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया।

जौनपुर। मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी, एमएलसी श्री बृजेश सिंह ’’प्रिन्सू’’, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में लोक भवन सभागार लखनऊ से कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा मा0 मुख्यमन्त्री जी, के सम्बोधन को सुना गया।
 तत्पश्चात् शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप मा0 अतिथिगणों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित 500 से अधिक उज्जवला लाभार्थियों को उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

 मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मा0 एमएलसी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन अधिक सुविधाजनक एवं सुरक्षित बना है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा नियमित रूप से गैस सिलेण्डर का उपयोग करें।

माननीय जनप्रतिनिधि  एवं जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित उज्ज्वला लाभार्थियों को उज्ज्वला सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त उपस्थित लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि उक्त योजना के अन्तर्गत कुल 403934 लाभार्थी आच्छादित है, जिसके सापेक्ष प्रथम चरण में 281631 लाभार्थियों द्वारा निःशुल्क रिफिल सिलेण्डर प्राप्त किया गया तथा उनके खाते में सब्सिडी की धनराशि अन्तरित कर दी गयी है। द्वितीय चरण में अभी तक कुल 136783 लाभार्थियों द्वारा निःशुल्क रिफिल सिलेण्डर प्राप्त कर लिया गया है, माह-मार्च, 2026 में होली के त्यौहार के दृष्टिगत उनके खाते में सब्सिडी की धनराशि अन्तरित कर दी गयी है। शेष उज्ज्वला लाभार्थियों द्वारा निःशुल्क रिफिल सिलेण्डर प्राप्त करने के उपरान्त सब्सिडी की धनराशि उनके खाते में 31 मार्च, 2026 तक हस्तान्तरित कर दी जायेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त उज्ज्वला लाभार्थियों से अनुरोध है कि अपना निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्राप्त कर लें, ताकि आपके खाते में सब्सिडी की धनराशि अन्तरित की जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी, जौनपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।      

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *