महाष्टमी को मां महागौरी के स्वरूप का भव्य शृंगार

Share

जौनपुर। दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्रि की महाष्टमी को भारी-भीड़ उमड़ी रही। पंडालों के बाहर मेले का माहौल उत्पन्न रहा। देवी के जयकारों के साथ लोग देवी का दर्शन कर रहे हैं। पंडाल के अंदर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की फोटो लेने के साथ ही सेल्फी भी ली जा रही है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। देर रात्रि तक माँ का दर्शन करने को लोग लम्बी लाइने लगाकर अपनी बारी की प्रतिक्षा कर दर्शन करते देखे गये।

पूर्वांचल की बड़ी महारानी

दुर्गा पूजा पंडालों में मंगलवार को अष्टमी पर कई जगह धूनी पूजा का आयोजन किया गया। पूजा देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर नौ दुर्गा के आठवें स्वरूप में अमोघ सिद्धियों की दाता मां महागौरी की झांकियां सजाई गई। चार भुजाओं वाली मां की झांकी के दर्शन के लिए भक्तों का देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। माता की झांकियां देवी मंदिरों में सजाई गईं।

शक्ति पीठ शीतला देवी के चौकिया धाम, मैहर मन्दिर, रूहट्टा स्थित बाल संस्था चौरा माता मंदिर, धार्मिक शिव शक्ति संस्था हनुमान मंदिर, व श्री दुर्गा पूजा समिति फलवाली गली में नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी के स्वरूप का भव्य शृंगार किया गया। नवरात्रि में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का एक सुंदर समागम देखने को मिलता है। नवरात्रि की पूजा कई मायनों में काफी खास होती है, इसमें किए जाने वाले हर कार्य, हर दिन का अपना महत्व होता है।

नवरात्री के आठवे दिन का भी बहुत अधिक महत्व होता है, इसे अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो नवरात्री की नवमी को कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है लेकिन कई जगहों पर नवरात्री के अष्टमी पर कन्या पूजा का विधान है। नवरात्री की अष्टमी माँ दुर्गा के आठवे स्वरूप माँ महागौरी को समर्पित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *