कोतवाली पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद, पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

Share

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिवापार क्षेत्र से आरोपी दशरथ सोनकर उर्फ भीमा (30 वर्ष), निवासी थाना लाइन बाजार, को गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 114/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक राहुल रंजन, मुख्य आरक्षी विपुल राय, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र पाण्डेय, आरक्षी सुनील दुबे तथा महिला आरक्षी विमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *