डीएम और एसएसपी ने बरसठी थाने का किया निरीक्षण, नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को थाना बरसठी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, बैरक तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए बनाए गए नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया। उन्होंने भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *