जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ वर्ष 2026-27 के सफल क्रियान्वयन हेतु तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जनपद के सभी विकास खण्डों में तिरंगा झंडों की सिलाई का कार्य कराया जा रहा है।
इसी क्रम में उपायुक्त (स्वतः रोजगार), जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला मिशन प्रबन्धक द्वारा विकास खण्ड धर्मापुर, मुफ्तीगंज एवं केराकत में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित तिरंगा झंडा सिलाई केन्द्रों का जायजा लिया गया। धर्मापुर में वैष्णवी महिला स्वयं सहायता समूह दशरथपुर एवं उत्कर्ष महिला स्वयं सहायता समूह धर्मापुर तथा मुफ्तीगंज में यमुना आजीविका स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत निशान एवं पयहारी बाबा महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत कुंडी में महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडों की सिलाई कर रही थी।
जनपद में 05 लाख तिरंगा झंडों की सिलाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 04 लाख से अधिक झंडों की सिलाई पूर्ण की जा चुकी है। इस कार्य में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में लगभग 300 स्वयं सहायता समूह की दीदियां कार्य कर रही हैं। इससे महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि तिरंगा झंडों की सिलाई का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य विभाग भी अपनी आवश्यकता के अनुसार आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से तिरंगा झंडों की सिलाई का कार्य करा सकते हैं। इससे अभियान को गति मिलने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।












Leave a Reply