जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने मंदिरों से मूर्ति और घंटे चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की पीली धातु की तीन मूर्तियों समेत मंदिरों से चोरी किए गए 26 घंटे बरामद किए हैं। चोरी की वारदातों में प्रयुक्त KIA Sonet कार भी पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद मीरगंज, पवारा और लाइन बाजार थाना क्षेत्रों में मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। बरामद घंटों में विभिन्न मंदिरों से चोरी किए गए छोटे-बड़े कुल 21 घंटे शामिल बताए जा रहे हैं।

मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ यह कार्रवाई लाइन बाजार पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान की गई। पुलिस टीम ने 02 सितंबर की सुबह कुम्भापुर गांव के पास घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरामद मूर्तियों और घंटों को कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।













Leave a Reply