मुंबई के गणेश उत्सव की तरह उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा की धूम

Share

जौनपुर : इन दिनों जनपद में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है नवरात्रि की प्रतिपदा से ही चतुर्थीक देवी गीत, इलेक्ट्रॉनिक वद्यांत्रो पर बज रहा है और लगभग सभी देवी पांडवों में ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक इंदु सिंह के अनुसार दुर्गा पूजा महासमिति में जौनपुर के नगर क्षेत्र में 700 पांडाल सजे हुए हैं। इनका महासमिति में पंजीकरण है। इसी प्रकार बदलापुर, शाहगंज, सदर, मडियाहू, केराकत, और मछलीशहर आदि के अंतर्गत 1300 से अधिक पंडाल सज गए हैं। जहां दुर्गा पूजन उत्सव परंपरागत ढंग से मनाया जा रहा है। इंदू सिंह ने बताया कि यह सर्वेक्षण दो-तीन साल पहले का है। इस समय संख्या लगभग एक चौथाई बड़ी होगी। नगर क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन विसर्जन घाट पर होता है किंतु अन्य तहसीलों और बाजारों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के लिए विसर्जन निकट के जलाशयो और नदियों के किनारे सुविधा अनुसार कर दिया जाता है। नगर में शहरी मेले की व्यवस्था के लिए और दर्शनियों की भीड़ को नियंत्रित और उन्हें असुविधा न हो इसके लिए पुलिस की व्यवस्था की गई है कि जनपद की सारी दुर्गा पूजा से संबंधित संस्थाएं महासमिति से जुड़ी हुई हैं और अगर कोई समस्या होती है या कहीं कोई अन्य असुविधा होती है तो उसको मिलजुल करके सुलझा दिया जाता है। अब तक का रिकॉर्ड है कि कभी कोई दुर्गा पूजनोत्सव में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई इसके लिए श्रद्धालुजन, प्रशासन व पुलिस हमेशा सतर्क रहती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *