शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने 21वीं पशुगणना का शुभारम्भ किया

Share

सरकार के द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में 21 वीं पशुगणना कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी के साथ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

जौनपुर: इस दौरान जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा गया कि पशु हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक विकास का माध्यम है। ऐसी दशा में पशुओं की देखभाल व प्रबन्धन अच्छे ढंग से किया जाना अति आवश्यक है। 21वीं पशुगणना के कार्य में जनपद के कुल 3444 राजस्व ग्रामों तथा 200 वार्ड जिसमें कुल 663513 परिवारों के पशुओं की गणना की जानी है। कार्य को पूर्ण किये जाने हेतु 223 पशुगणना कर्ता तथा प्रत्येक 05 पशुगणनाकर्ता पर 01 सुपरवाईजर अर्थात कुल 45 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है। जनपद में पाये जाने वाले समस्त प्रकार के पशुओं यथा गोवंश, महिषवंश, भेड़, बकरी, सूकर, पक्षी प्रजाति एवं अश्व प्रजाति की गणना मोबाईल ऐप के माध्यम से मोबाईल द्वारा की जायेगी।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा यह बताया गया कि पशुगणना कार्य की मानिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (पशुचिकित्सा एवं स्वास्थ्य) मुख्यालय को जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं। जिनका मो० नं0 9918229696 है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *