बारिश में करेंट लगने के बाद दो बच्चे मैंन होल में बहे बचाने गए युवक की करेंट चपेट में आने से मौत

Share

जौनपुर शहर में बारिश में करेंट लगने के बाद दो बच्चे मैंन होल में बहे तलाश जारी,बचाने गए युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय पोख्ता चौकी अंतर्गत मछलीशहर पड़ाव ईदगाह रोड के पास आज शाम करीब 5 बजे बारिश हो रही थी सड़क पर पानी भरा हुआ था एक बच्ची और बच्चा टोटो से उतरे तो बिजली के करंट लगने के बाद नाले में बह गए। उन्हें बचाने के लिए दौड़ा एक और साहसी ड्राइवर युवक भी करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस कर मर गया। वहीं, नाले में बहे दोनों बच्चों का खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल पाया है।

उनकी तलाश लगातार जारी है। मौके पर कोतवाली पुलिस सहित राहत कर्मी नगर पालिका , जलनिगम के कर्मचारी सहित जिलाधिकारी,सिटी मजिस्ट्रेट ,पुलिस के आला अधिकारी भी लगातार तलाश करवा कर रहे है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *