डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी
जौनपुर। ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के हिंदी प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के मण्डल अध्यक्ष राम अकबाल यादव के सुयोग्य पुत्र शिवम यादव ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे शीराजे हिंद जौनपुर को गौरवान्वित किया है।
शिवम ने नीट परीक्षा में 646 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 1760वीं रैंक हासिल की। विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम जनौर निवासी शिवम की इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
शिक्षाविद डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने बताया कि शिवम बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। मेडिकल के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज सेवा करना शिवम का परम लक्ष्य है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों सहित जनपद के गणमान्य लोगों ने शिवम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने बताया कि शिवम की सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग रहा है।
शिवम की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिली है।












Leave a Reply