मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Share

जौनपुर। जनपद जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को धर्मापुर निवासी संजय प्रताप मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खेत में मिट्टी गिराकर मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और सरिया से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना गौराबादशाहपुर पर मु0अ0सं0 206/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

17 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बनरहिया बाग से वांछित अभियुक्त राममिलन निषाद एवं रामसिलन निषाद, दोनों निवासी धर्मापुर, थाना गौराबादशाहपुर, को लगभग 12:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र कुमार एवं आरक्षी शिवम सिंह।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *