श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव – जौनपुर

Share

जौनपुर। श्री जगन्नाथ जी मंदिर, टैगोर नगर (जौनपुर) द्वारा आयोजित पावन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की महाआरती पूजन पुरोहित पं. धीरेंद्र चतुर्वेदी जी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के संस्थापक संरक्षक आदरणीय अश्वनी सहगल जी, विमल सेठ जी एवं बिट्टू किन्नर जी द्वारा संपन्न कराई गई। इसके पश्चात भक्तों ने दिव्य रथ को खींचकर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

रथ यात्रा टैगोर नगर (उर्दू बाजार) से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, सद्भावना पुल, अल्फस्टीनगंज, अटाला मस्जिद, सुतहटी चौराहा और सब्जी मंडी होते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा, जलपान एवं पेयजल की सुंदर व्यवस्था की गई।

इस भव्य आयोजन की सफलता में रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी जी, अमन सहगल जी, पवन सोनी जी, चंद्र प्रताप सोनी जी, नीरज शाह जी, दिनेश सेठ जी, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह जी, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला जी, मनीष चौरसिया जी, विमल सिंह जी, रूपनारायण माली जी, गौरव भगत जी सहित नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।
समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय श्री जगन्नाथ! 🙏😌

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *