एसपी के निर्देशन में साइबर अपराध पर सेमीनार

Share


दजौनपुर। जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुम्भ के निर्देशन के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन्स जौनपुर के बहुउद्देशिय सम्मेलन कक्ष में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल अधिकारी साइबर क्राइम जौनपुर) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम देवेश सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं एनसीआरपी पोर्टल पर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय साइबर प्रशिक्षण/ट्रेनिंग/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में साइबर क्राइम थाना व सेल के प्रभारी मय अधि0/कर्मगणों द्वारा साइबर अपराध से संबंधित एनसीआरपी पोर्टल सम्बन्धित गोल्डन आवर कंसेप्ट, एनसीआरपी शिकायतों की जाँच, एनसीआरपी साइट्रेन प्रशिक्षण, इन्टिरिम कम्प्लेन व रिसाइन कम्पलेन पर त्वरित कार्यवाही व निस्तारण से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें साइबर पुलिस स्टेशन व जनपदीय साइबर सेल कार्मिकों तथा जिले के सभी थानों के साइबर सेल पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध द्वारा उपस्थित सभी कार्मिकों को थाना स्तर पर स्थापित साइबर सेल पर प्राप्त साइबर क्राइम सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही कराते हुये 1930 पर कम्पलेन जल्द से जल्द दर्ज कराना व उसका निस्तारण, तथा साइबर हेल्पडेस्क रजिस्टर व आईटी एक्ट सम्बन्धित मुकदमों को अपडेट करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को और मजबूत करना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *