पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

Share

जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के नेतृत्व में उ0नि0 रामसमुझ सिंह, हे0का0 पिकेश सिंह और का0 जितेंद्र यादव की टीम घनश्यामपुर–खुटहन मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार नीरज गौतम पुत्र अमरबहादुर, निवासी रामनगर पहिया (थाना खुटहन) को रोका गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अवैध असलहा मिलने पर पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 474/2025, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे चालान करके न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

नीरज गौतम पुत्र अमरबहादुर, निवासी ग्राम रामनगर पहिया, थाना खुटहन, जौनपुर
बरामदगी:

एक देशी तमंचा .315 बोर
एक जिंदा कारतूस .315 बोर
एक होंडा साइन मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी टीम:

उ0नि0 रामसमुझ सिंह
हे0का0 पिकेश सिंह
का0 जितेंद्र यादव

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *