मड़हे में लगी आग, आठ बकरियां जली,एक व्यक्ति झुलसा

Share

जौनपुर (जफराबाद)। सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के परियावा गांव में शुक्रवार की रात मड़हे में लगी आग से आठ बकरियों की जलकर मौत हो गयी।बकरियों को बचाने में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से झुलस गया।


ऊक्त गांव निवासी राजेन्द्र राजभर ने रात को अपनी बकरियों को मड़हे में बांधकर घर मे लेटा था।तभी अचानक मड़हे में आग की लपटें निकलने लगी।वह भागकर मड़हे में बंधी बकरियों को खोलने का प्रयास करने लगा।कुछ बकरियों को खोलने में वह झुलस गया।गांव के लोगों के आग बुझाते बुझाते आठ बकरियां जल गयी।उनकी मौत हो गयी।आग लगने का कारण पता नही चल सका।अब गरीब राजेन्द्र अपने इस नुकसान से काफी सदमे में पहुंच गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *