जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद की शाखा जौनपुर द्वारा मानवता और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का अनूठा संदेश दिया जा रहा है। परिषद द्वारा शहर में “निःशुल्क प्याऊ” एवं “प्यारे पशु-पक्षियों को पानी पिलाएं, आइये इस आदत को संस्कार बनाएं” अभियान चलाया जा रहा है।
संस्था ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें और सेवा भाव को अपने जीवन का संस्कार बनाएं। लगाए गए बैनरों के माध्यम से समाज को सहयोग, सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश भी दिया जा रहा है।

इस अभियान में परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्वअध्यक्ष शिव कुमार जी, अध्यक्ष गणेश जी साहू, सचिव डॉ. पी.के. संतोषी, कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर गुप्ता तथा गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता अर्चना पाठक जी डॉ विष्णु कुमार, मीडिया प्रमुख अमित निगम, रूप से उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद की यह पहल सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण एवं जीव संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक अनुकरणीय कदम बताया












Leave a Reply