डीएम की अध्यक्षता में जिला भू-गर्भ जल प्रबंधन की बैठक

Share

जौनपुर। जिला भू-गर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा भूगर्भ जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा गिरते जलस्तर की समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा सभी सरकारी भवनों की छतों की साफ-सफाई कराते हुए वर्षा जल को वाटर रिचार्ज के रूप में उपयोग में लाया जाए। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल का अंधाधुंध दोहन भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है, इसलिए जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों द्वारा भूगर्भ जल स्तर, संचालित योजनाओं एवं जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन के रूप में संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *