जनगणना 2027 से संबंधित फील्ड गतिविधियां आज से उत्साह और उमंग के साथ आरम्भ हुई।

Share

जौनपुर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में जनगणना 2027 से संबंधित फील्ड गतिविधियां आज दिनांक 22 मई 2026 से उत्साह और उमंग के साथ आरम्भ हुई।

जनपद में 8000 से अधिक गणनाकर्मी फील्ड पर उतरकर जनगणना के राष्ट्रीय कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा गणनाकर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। “सही जानकारी, बेहतर योजना कृ जन भागीदारी से सफल जनगणना” है।

उन्होंने जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणको और सुपरवाइजर का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य आपके धैर्य, समर्पण और देश सेवा की भावना का द्योतक है। आप सभी राष्ट्रहित के इस महत्त्वपूर्ण दायित्व को निभाने जा रहे हैं, इसके लिए आप सभी अभिनंदन के पात्र हैं। इस दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें, धूप से बचाव करते हुए पूरी सावधानी के साथ कार्य करें। आपकी मेहनत और ईमानदारी से ही देश की सही तस्वीर सामने आएगी तथा भविष्य की योजनाओं को मजबूत आधार मिलेगा। आप सभी पूरे उत्साह, आत्मीयता और जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को सफल बनाएं और फील्ड में कार्य करते समय कही किसी बिंदु पर समस्या हो तो अपने उच्चाधिकारियों को अवश्य अवगत कराएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *