दैवीय आपदा में अहेतुक सहायता की धनराशि का हुआ भुगतान

Share

जौनपुर। तहसील बदलापुर अंतर्गत ग्राम बरहुपुर परागना गड़वारा तहसील बदलापुर जनपद जौनपुर निवासी भूलन पुत्र दुखी की 11 अप्रैल 2026 को अग्निकांड/छप्पर में लगी आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

उपजिलाधिकारी और तहसीलदार बदलापुर द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही ससमय पूर्ण कराते हुए आवश्यक सभी अभिलेख प्राप्त कर मृतक भूलन पुत्र दुखी के वरिसान के पक्ष में दैवीय आपदा निधि से रु0 400000 (रुपये चार लाख मात्र) उनके बैंक खाते में भुगतान करा कर अहेतुक सहायता प्रदान की गई।

इसी क्रम में ग्राम सलामतपुर, परगना रारी, तहसील बदलापुर, जनपद जौनपुर निवासी हरमेंद्र पुत्र सूबेदार जिनकी मृत्यु 27 अप्रैल 2026 को गोमती नदी में नहाते समय डूबने से हो गई।

इस प्रकरण में भी आवश्यक कार्यवाही ससमय पूर्ण करते हुए आवश्यक सभी अभिलेख प्राप्त कर मृतक हरमेंद्र पुत्र सूबेदार के वारिसान के पक्ष में दैवीय आपदा निधि से रु 400000 (रुपए चार लाख मात्र) उनके बैंक खाते में भुगतान करा कर अहेतुक सहायता प्रदान की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *