ईद-उल-अजहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश अब 27 के बजाय 28 मई को: जिलाधिकारी

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुक्रम में जौनपुर जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। अब जिले में 27 मई, 2026 (बुधवार) के स्थान पर 28 मई, 2026 (गुरुवार) को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि पूर्व में जारी अधिसूचना के तहत वर्ष 2026 के लिए बकरीद का अवकाश 27 मई को निर्धारित था, जो कि चंद्र दर्शन (चाँद दिखने) के आधार पर परिवर्तनीय था।चूंकि उत्तर प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 28 मई, 2026 को मनाया जाएगा, इसलिए शासन के निर्णय के आलोक में पूर्व घोषित अवकाश को संशोधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 28 मई, 2026 (दिन गुरुवार) को जिले के सभी संबंधित कार्यालयों और संस्थानों में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *