खंड विकास अधिकारी धर्मापुर ने प्राथमिक विद्यालय केशवपुर का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ ग्रहण किया मध्यान्ह भोजन

Share

धर्मापुर, जौनपुर। विकास खंड अधिकारी धर्मापुर श्री कृष्ण मोहन यादव द्वारा विकास खंड धर्मापुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय केशवपुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। इस दौरान विद्यालय में सभी शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित पाए गए।

विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सफाई कर्मी को नियमित रूप से विद्यालय आकर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने सफाई कर्मी को फटकार लगाते हुए विद्यालय परिसर की शीघ्र एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक की गतिविधियों की भी जानकारी ली गई। खंड विकास अधिकारी ने अभिभावकों से बातचीत करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनके गृहकार्य की नियमित जांच करने की अपील की।

इस अवसर पर एआरपी रंजय रजक, फिरदौस फातिमा, कोमल सोनी, ज्योति यादव, प्रीति विश्वकर्मा, संगीता यादव, अंजू यादव सहित समस्त अभिभावकगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *