जौनपुर:यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रों का प्रश्न – पत्र बदला

Share


जौनपुर । यूपी बोर्ड परीक्षा में भारी खामियां सामने आयी है।इंटर के 12 छात्रों को सामान्य हिंदी के स्थान पर हिंदी प्रश्न पत्र वितरित किया गया । अपने भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ को देखते हुए छात्रों ने जिम्मेदार अध्यापक के खिलाफ जिला प्रशासन से शिकायत की है। हालांकि कालेज प्रिंसिपल ने कहा कि मुझसे किसी ने छात्र कोई शिकायत नही किया है। यह मामला मीडिया कर्मियों द्वारा प्राप्त हुई है।

श्री शंकर आदर्श छात्रों ने आज डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत कॉलेज इमलो पांडे पट्टी इंटरमीडिएट का परीक्षा केंद्र रजा डी एम शिया इंटर कॉलेज में गया है , गुरुवार को दूसरी पाली में सामान्य हिंदी व हिंदी विषय की परीक्षा थी। इस विद्यालय के कुछ छात्रों को कक्ष संख्या 07 में सामान्य हिंदी की जगह हिंदी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि हम लोगो तत्काल इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से किया तो उन्होंने प्रश्न पत्र बदलने के बजाय हम लोगो को डॉटकर बैठा दिया गया। जिसके कारण हम लोग अपने विषय का पेपर नही दे पाए। आज सुबह हम लोगो ने अपने कॉलेज के प्रिंसिपल को यह जानकारी दी। छात्रों को लेकर शिकायत करने आये स्कूल के शिक्षक डॉ चन्द्रसेन यादव ने बताया कि हमारे बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने की शिकायत विभागों में वाट्सएप ग्रुप में देने के बाद जिला प्रशासन से शिकायत करके इन छात्रों को पुनः परीक्षा दिलाने की मांग किया गया। इस मामले पर शिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल से बातचीत किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी घटना इंकार करते हुए कहा कि किसी छात्र ने कोई शिकायत नही किया है। यदि ऐसी कोई बात सामने आएगी तो कक्ष में लगे सीसीटीवी में कैद वीडियो से जांच करायी जायेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *