शासन की प्राथमिकता मेरी प्राथमिकता – जिलाधिकारी

Share

जौनपुर 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 58 वें नवागत जिलाधिकारी के रूप में शुक्रवार कोरविंद्र कुमार रविन्द्र कुमार मांदर ने मां शीतला धाम चौंकिया पूजा अर्चना किया। कोषागार में जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।रविंद्र कुमार मंडार 2013 में आईएएस पद के लिए चुने गए थे । उनकी ट्रेनिंग 2015 तक मसूरी में हुई । 2015 से 17 तक फिरोजबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे.। 2017 से 2019 तक आगरा में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर रहे। 2019 से 21 तक उत्तर प्रदेश म्युनिसिपल कमिश्नर वृदावन-मथुरा में थे।इसके बाद से 2021 से ही रामपुर में डीएम के पद पर थे। जिलाधिकारीरविंद्र कुमार मंदार ने कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार का आवेदन लम्बित न रहे। आवेदन का निस्तारण समय के अंदर कर दिया जाएगा। जनपद किसी भी बिंदु पर पीछे न रहे। शासन की प्राथमिकता हमारी मूलभूत प्राथमिकता होगी। जिले की मूलभूत आवश्यकता, विकास योजना को पूर्ण करना ,जन शिकायत का निस्तारण करना ,आगामी लोकसभा चुनाव व बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली । शासन की प्राथमिकता हमारी मूलभूत प्राथमिकता होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *