भाजपा नेता के निधन पर शोक

Share

जौनपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र सिंह उर्फ बब्बू सिंह के आकस्मिक निधन पर जिले में शोक की लहर व्याप्त है। बब्बू सिंह पूर्व सांसद स्वर्गीय राज केसर सिंह के सुपुत्र थे। वह सुशिक्षित ,व्यवहार कुशल ,तीव्र मेधा के धनी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी विशेष रुचि रहती थी। जनपद ही नहीं प्रदेश स्तर पर संगठन के क्रियाकलापों में अंदर एवं बाहर के समन्वय में भी उनका विशेष योगदान रहा। इस आकस्मिक निधन से प्रदेश स्तर तक जो रिक्ति उत्पन्न हुई है। उसे संगठन को पूरा करने में समय लगेगा इस अपूरणीय क्षति से एक तरफ जहां भाजपा को लोकसभा चुनाव में सामंजस्य बिठाने में कठिनाई होगी। जनपद के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडे कि अध्यक्षता में एक शोक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें प्रमुख रूप से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के विभिन्न लोग उपस्थित रहे गोष्ठी में ईश्वर से उन्हें सद्गति प्रदान करने की कामना की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *