बाबा दुबे ने सपा छोड़ी

Share

जौनपुर – दशकों से जनपद में सपा के मुख्य नेताओं में ख्याति प्राप्त और विधायक रहे ओमप्रकाश दुबे उर्फ़ बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा है कि मेरे निजी और राजनीतिक सिद्धांतों के विपरीत होने के कारण मैं आपराधिक पृष्ठभूमि और आचरण वाले लोकसभा के उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा जैसे लोगो का समर्थन या प्रचार ना तो पूर्व में कभी करना स्वीकार किया है और ना ही वर्तमान में करना स्वीकार करूंगा। मैं समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हूं।

इस प्रकार का पत्र बाबू सिंह कुशवाहा को लोकसभा का उम्मीदवार बनाने के फल स्वरुप अखिलेश यादव को लिखा है। बाबा दुबे ने बाबू सिंह कुशवाहा के अपराधों की एक लंबी सूची भी पत्र में संलग्न किया है। अब देखना है कि बाबा दुबे के समर्थक लोग बाबा दुबे के साथ किस दिशा में जाते हैं। वह बसपा का दामन पढ़ते हैं या भाजपा में सम्मिलित होते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *