तप बल विप्र सदा बरियारा

Share

डॉ ० अशोक कुमार तिवारी

जौनपुर: चाणक्य महासभा के अध्यक्ष डॉ० अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि आज समाज का पतन ब्राह्मणों के कारण हो रहा है क्योंकि ब्राह्मण समाज का अगुआ है शास्त्रों में कहा गया है –

"ब्राह्मणोअस्य  मुख्यमासीत्" -------

ब्राह्मण समाज का मुखिया होता है। शास्त्रों में ब्राह्मण का क्या कर्तव्य होना चाहिए, निर्धारित कर रखा है। ब्राह्मण तपस्वी होता है। अपने तप के आधार पर समाज में उसका श्रेष्ठ स्थान निर्धारित रहा है।
कहा गया है कि –

“जन्मना जायते शूद्र: संस्कारत द्विजउच्चते
वेद पाठी भवेत् विप्र: ब्रह्मजानति ब्राह्मण:” –

डॉ ० तिवारी ने कहा कि आचार्य चाणक्य महासभा का कहना है कि ब्राह्मण अपने कर्म- कर्तव्य का शास्त्र द्वारा निर्धारित ढंग से पालन करे। बौद्धिक क्षमता का आरक्षण न हुआ न तो कभी होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *