यातायात माह में 954 वाहनों का हुआ चालान, दी गई चेतावनी

Share

जौनपुर: नवम्बर यातायात माह 2024 के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन में बुधवार को टीडी इण्टर कॉलेज में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने 954 वाहनों का चालान किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों को चेतावनी दी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर देवेश सिंह, आरटीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक यातायात जी.डी.शुक्ला ने बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता रैली का आयोजन किया। 300 बच्चों ने रैली, क्विज, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया, सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। मुख्य चौराहों और तिराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार किया गया। वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करने और जाम लगाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, तीन सवारी बाइक पर न बैठाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और काली फिल्म लगी कारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना था।

यातायात माह में दिनांकः13.11.2024 को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-

कुल चालान संख्याः–954

बिना हेलमेट वाहन चलानाः–783

बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः– 16

तीन सवारी वाहन चालानाः– 26

यातायात नियमों का उल्लंघनः– 10

मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः– 10

खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः–5

वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः– 1

बिना डी0एल0 वाहन चलानाः– 13

वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः– 1

ओवर स्पीड वाहन चलानाः– 2

नो पार्किंगः– 18

शेष अन्य धारा मेः-69

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *