यातायात जागरूकता अभियान में बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी

Share

जौनपुर: आज दिनांकः16.11.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर श्री देवेश सिंह, आरटीओ आरआई श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान आज रजा डी0एम0 शिया इण्टर कालेज,जौनपुर में 300 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित रैली, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया, तथा सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी।

साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1479 वाहनों का चालान किया गया ।

यातायात माह में दिनांकः16.11.2024 को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-
कुल चालान संख्याः–1479
*बिना हेलमेट वाहन चलानाः–1252
*बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः– 22
*तीन सवारी वाहन चालानाः– 120
*यातायात नियमों का उल्लंघनः– 6
*मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः– 4
*खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः– 21
*वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः– 1
*बिना डी0एल0 वाहन चलानाः– 8
*वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः– 1
*ओवर स्पीड वाहन चलानाः– 2
*नो पार्किंगः– 25
*शेष अन्य धारा मेः-17

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *