चाणक्य महासभा के अध्यक्ष ने भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की

Share

जौनपुर : महाराष्ट्र के सामान्य निर्वाचन में पूरे प्रदेश में भाजपा की विजय पर चाणक्य महासभा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए। इस राष्ट्रवादी ताकतों की जीत बताया है महासभा की बैठक संगठन के नगर कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता चाणक्य महासभा के मुखिया डॉ अशोक कुमार तिवारी ने किया अपने संबोधन में कहा कि भारत ही नहीं दुनिया के सभी देशों में भारतीय संस्कृति का डंका बज रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की दुनिया में राष्ट्रवादी सांस्कृतिक चेतना का विकास तेजी से होना या सिद्ध करता है कि यह भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डॉ० तिवारी ने राष्ट्रवादी ताकतों से अपेक्षा की है कि वह एक जुट होकर समय की मांग को पूरा करने के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों को नष्ट करने की दिशा में आगे आए।

इस बैठक में सर्वश्री श्याम नारायण पांडेय, कैलाश नाथ मिश्रा, डॉ० सुधाकर, मायाराम यादव, प्रोफेसर राघवेंद्र, रवि कान्त, रवि प्रताप सिंह, अखिलेश उपाध्याय, चन्दन उपाध्याय आदि ने हिस्सा लिया। गौर तुला भाई कि इस चाणक्य महासभा के संरक्षक राजा एवं इंद्र दत्त दुबे जी हैं। बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडे ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *