कलेक्ट्रेट सभागार में कुंभ 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक

Share

जौनपुर: बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया कि कुंभ मेला से पूर्व सड़के ठीक करा ली जाये। मुंगरा बादशाहपुर क्रॉसिंग के पास डिवाइडर लगाए जाने के साथ ही पुलिस की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए गये जिससे जाम की समस्या न होने पाए। साइनेज बोर्ड लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी और शौचालय की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ले जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *