जिलाधिकारी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति का आदेश दिया:

Share

जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग से संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाए। इमरजेंसी सेवाएं जैसे अस्पताल, आदि में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चलनी चाहिए।

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक शहर, उप जिलाधिकारी गण, क्षेत्राधिकारी गण,अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *