सद्भाव के साथ त्यौहार मनाएं – जिलाधिकारी

Share

जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ० कौशतुभ की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जौनपुर: इस मौके पर निर्देशित किया गया कि रमजान महीने और होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाह की सफाई, चूने का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। होलिका दहन स्थल के आसपास सफाई करने हेतु निर्देश दिया गया।

अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि यदि कहीं जर्जर तार हो तो उसे तत्काल बदल दिए जाए, त्योहारों के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति बनी रहे। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या न आने पाए। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लिया जाए और यदि कोई सीसीटीवी खराब है तो उसे तत्काल ठीक करना सुनिश्चित किया जाए।

शांति समिति के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12.00 बजे तक ही रंग खेला जाए। जिसके क्रम में समस्त जनपद वासियों को आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुए अपील किया गया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12.00 तक ही रंग खेला जाए तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया जाए।

अभिहित अधिकारी खाद्य को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किया जाए, जिसमें दूध, खोवा सहित अन्य दुग्ध पदार्थो आदि में मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाए, इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया गया कि एक समिति बनाकर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही करे।

निर्देशित किया गया कि सभी सीओ और उप जिलाधिकारी तहसीलों में भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। सभी को निर्देशित किया गया कि त्योहार रजिस्टर को अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाए, त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार से बचे। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जौनपुर बुद्धिजीवियों का शहर है इसलिए आगामी त्यौहारों को गंगा जमुनी की तहजीब रखते हुए मनाया जाए। सभी एसडीएम व सीओ तहसीलों पर भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: document;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *